पीडब्ल्यूडी राजेश मूणतए मुख्य सचिव अजय सिंहए राज्य जन सूचना अधिकारी राजेश टोप्पोए पीडब्ल्यूडी सचिव अनिल राय आदि हेलीकॉप्टर से सीधे पुलिस लाइन के सामने बने हेलीपैड में उतरे। यहां उनके स्वागत में जांजगीर कलेक्टर नीरज बनसोड़, एसपी नीतु कमल, रायगढ़ कलेक्टर शम्मीआबिदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इन्होंने सभी का बुके व फूलमाला से स्वागत किया। यहां सभी नेता और अधिकारी गाड़ी से सीधे पुलिस लाइन के मैदान पहुंचे और वहां बन रहे हेलीपैड व स्टेज का जायजा लिया। इस दौरान मूणत ने बन रहे स्थल का पूरा ड्राइंग डिजाइन देखा, कलेक्टर ने पूरे ड्राइंग डिजाइन को खुद समझाया।