19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी की मिट्टी तेल से जलाकर हत्या करने वाले फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

माह भर बाद पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार, अपने ससुराल में दिया वारदात को अंजाम

less than 1 minute read
Google source verification
पत्नी की मिट्टी तेल से जलाकर हत्या करने वाले फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी की मिट्टी तेल से जलाकर हत्या करने वाले फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. पत्नी को मिट्टी तेल से जलाकर हत्या करने वाले फरार पति पुलिस ने माह भर बाद पकडऩे में सफलता हासिल की है। पत्नी के चरित्र पर पति शंका करता था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार भुवनेश्वरी तिवारी अपने पति गोविंद तिवारी के साथ चांपा के मंझली तालाब के पास अपने दो बच्चों के साथ पिता राजकुमार तिवारी के मकान में रह रही थी। शादी हिंदू रीति रिवाज से 2011 में हुई थी। शादी के बाद ही उसका पति गोविंद पांडेय अपनी पत्नी पर शंका करता था। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच वाद विवाद होता रहता था। 8 अक्टूबर को भुवनेश्वरी दशहरा देखने जाने के बोली, लेकिन उसका पति उसे मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद बढ़ गया। रात करीब 9.30 बजे दोनों बच्चे रूम में सो रहे थे। पिता राजकुमारी तिवारी भी अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान गोविंद मिट्टी तेल का डिब्बा लेकर पहुंचा और अपने पत्नी ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। जिससे भुवनेश्वरी लगभग 90 प्रतिशत जल गई थी।

READ : शादी नहीं हुई तो प्रेमी ने किया नाबलिग प्रेमिका के साथ बलात्कार, अब भुगतेगा सजा

जिसे तत्काल बीडीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान भुवनेश्वरी ने 4 दिन 12 नवंबर को दम तोड़ दी। जिस पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इसके बाद गोविंद पांडेय फरार चल रहा था। पतासाजी के दौरान पुलिस ने पुरानी बस्ती खरसिया निवासी गोविंद पांडेय को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।