
दुकान से चोरी करने वाला एक युवक पकड़ाया, दूसरा पुलिस को चकमा देकर भागा
जांजगीर-चांपा. खोखरा के किराना दुकान में चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का माल जब्त भी कर लिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला कोतवाली थानांतर्गत ग्राम खोखरा का है।
खेखरा निवासी झाड़ू राम बरेठ पिता रन साय का गांव का किराना दुकान चलाता है। उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने गुरुवार की दरमियानी रात एक एलईडी टीवी, राशन सामान, 8 हजार रुपए नगदी समेत तकरीबन 25 हजार का माल पार कर दिया है। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तत्काल एसपी नीतु कमल ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को अलर्ट किया था। क्राइम ब्रांच की टीम अलर्ट हुई और चोरों का सुराग लगाने जुट गई।
इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शांति नगर निवासी बुटू उर्फ रंजय देवार पिबात बिसाहू 22 के पास चोरी का माल है। जिसकी बिक्री के लिए वह ग्राहक तलाश कर रहा है।
क्राइम ब्रांच की टीम उसके ठिकाने में दबिश देकर चोरी का माल जब्त कर लिया। पुलिस ने बुटु देवार के कब्जे से एक एलईडी टीवी, किराना सामान, 740 रुपए नगदी सामान जब्त कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला एक अन्य आरोपी समारू यादव पुलिस को आते देख भाग निकला है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है।
Published on:
29 Jun 2018, 5:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.