6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदानकर्मियों से भरी बस पुल से सीधे गिरी नीचे, चारो तरफ मचा चीख-पुकार

पोलिंग पार्टी की बस अनियंत्रित होकर सक्ती बाराद्वार के पास पलट गई। इससे 12 से अधिक कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
मतदानकर्मियों से भरी बस पुल से सीधे गिरी नीचे, चारो तरफ मचा चीख-पुकार

मतदानकर्मियों से भरी बस पुल से सीधे गिरी नीचे, चारो तरफ मचा चीख-पुकार

जांजगीर चांपा. मतदान से लौटते समय मतकर्मियों को वापस लेकर आ रही बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गयी।सुआ डेरा इलाके के पास बस अचानक पल से निचे गिर गयी और पलट हो गयी। बस में सवार लगभग 24 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनमे से 8 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अभी उसके हाथों की मेहंदी उतरी ही थी कि दहेज़ की आग में झोंक दी गयी 22 वर्षीय मासूम विवाहिता, FIR दर्ज

जानकारी के अनुसार, पोलिंग पार्टी की बस अनियंत्रित होकर सक्ती बाराद्वार के पास पलट गई। इससे 12 से अधिक कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पंचायत चुनाव निपटाकर लौट रहे थे।

बस सक्ती बाराद्वार के बीच डूमरपारा गांव के पास पुल में अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर अधिकारियों की टीम पहुंच चुकी है। कर्मचारियों को सुरक्षित बस से निकाला जा रहा है और स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचाया जा रहा। घायलों का नाम अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, अनाथ हुए तीनो बच्चों की चीख से सिहर उठा इलाका