6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिकअप पलटने से 23 लोग घायल, दो की हालत गम्भीर, 40-45 लोग थे सवार

Road Accident: शिवरीनारायण थाना अंतर्गत केरा रोड मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, पुरुष-महिला व बच्चे समेत करीब 40-45 लोग थे सवार

less than 1 minute read
Google source verification
,

पिकअप पलटने से 23 लोग घायल, दो की हालत गम्भीर, 40-45 लोग थे सवार,पिकअप पलटने से 23 लोग घायल, दो की हालत गम्भीर, 40-45 लोग थे सवार

शिवरीनारायण. केरा रोड मुख्य मार्ग पर पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से 23 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद में चल रहा हैं।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 टीम में तैनात आरक्षक विकास शर्मा ने बताया कि केरा रोड मुख्य मार्ग पर लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटने से 23 लोग घायल हुए हैं, वहीं दो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है। डायल 112 की मदद से दो शिफ्टों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक सीजी 11 1965 में सवार होकर ग्राम दुरपा के लोग खरगहनी गांव चौथिया जाने के लिए के निकले थे। पिकअप वाहन में करीब 40 से 45 की संख्या में महिला व पुरुष के साथ बच्चे भी सवार थे।

केरा रोड मुख्य मार्ग तुस्मा चौक के पास पहुंचने पर पिकअप वाहन चालक का नियंत्रण वाहन पर नही होने के कारण वाहन पलट गया। इसके कारण पिकअप में सवार दो दर्जन लोगो को चोटें आई हैं। दुर्घटना में सामान्य रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को जिला अस्पताल दाखिल किया गया है।