
जांजगीर चांपा। Janjgir champa road accident : शिवरीनारायण थाना क्षेत्र नगर पंचायत खरौद मुख्य मार्ग में शुक्रवार की दोपहर यात्री बस ने बाइक सवार तीन युवक को कुचल दिया। जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दी घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और दुर्घटनाकारित बस को अपने कब्जे में लेकर आगे कि जांच में जुटी हुई है।
Janjgir champa road accident : घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद मुख्य मार्ग की है। मृतक युवकों में तीनों युवक अमलीडीह बिलाईगढ़ के रहने वाले थे। दरअसल, बस शिवरीनारायण से पामगढ़ की तरफ आ रही थी। और तीनों युवक शिवरीनारायण तरफ जा रहे थे। इसी बीच तीनों बाइक में सवार युवकों को बस ने जोरकर टक्कर मार दी और यह दर्दनाक हादसा हो गया।
Janjgir champa road accident : जिससे दो मौके पर मौत हो गई जबकि घटना में तीसरा युवक गंभीर रूप से युवक की घायल हो गया। जिसे खरौद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया। खबर लिखें जानें तक मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
Published on:
23 Sept 2023 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
