25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां दिनदहाड़े दो बाइकसवारों ने व्यापारी से लूट लिए 92 हजार, पुलिस को नहीं मिला सुराग

आरोपियों को पकडऩे में चेकिंग सफलता हाथ नहीं लगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 25 Jul 2018, 12:18 PM IST

आरोपियों को पकडऩे में चेकिंग सफलता हाथ नहीं लगी

आरोपियों को पकडऩे में चेकिंग सफलता हाथ नहीं लगी

जांजगीर-बाराद्वार. सदर बाजार बाराद्वार में व्यवसायी बजरंग लाल अग्रवाल मंगलवार दोपहर लूट का शिकार हो गया। दो बाइक सवार युवकों ने बाराद्वार के अमन मेडिकल के पास से उसके बैग को पार कर दिया। बैग में 92 हजार रखे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे नाकेबंदी कर कई थाना क्षेत्रों में चेकिंग की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।


बाराद्वार पुलिस के मुताबिक सारागांव का व्यवसायी बजरंग अग्रवाल आए दिन व्यवसाय के सिलसिले में बाराद्वार जाता रहता था। हर रोज की तरह वह मंगलवार दोपहर दो बजे बाराद्वार पहुंचा था। वह अपने बैग में 92 हजार रुपए रखा था। वह बाराद्वार के अमन मेडिकल के पास दवा लेने के लिए रुका ही थी कि इसी दौरान कुछ संदेहियों ने इसकी बाइक में कीचड़ रख दिया। इससे व्यवसायी कन्या शाला के पास हैंडपंप में रुककर बाइक धोने लगा।

Read more : जिला अस्पताल की ये है हकीकत, हर रोज दो-तीन शवों का पोस्टमार्टम और हर रोज मानवता होती है शर्मसार

इस दौरान उसने नोटों से भरे बैग को बाइक के हैंडल में लटका दिया था। जैसे ही वह हैंडपंप की ओर बढ़ा, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और बैग लेकर भाग निकले। बजरंग अग्रवाल ने जोर-जोर से चिल्लाया, तब तक आरोपी नौ-दो-ग्यारह हो चुके थे। घटना के बाद पीडि़त बाराद्वार थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

उठाईगीर काले रंग की बाइक में थे और स्कार्फ भी नहीं बांधा

पुलिस ने तुरंत वायरलेस सेट मैसेज वायरल किया और जिले भर की पुलिस अलर्ट हो गई। जिले भर में नाकाबंदी कर पुलिस ने उठाईगीरों की तलाश शुरू कर दी है। उठाईगीर काले रंग की बाइक में थे और स्कार्फ भी नहीं बांधा था। सरस्वती शिशु मंदिर के पास लगे सीसी कैमरे में संदेहियों की तस्वीर कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग