27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Big Breaking : धरे गए तब खुला राज़, देखिए यहां चलती है नकली शराब बेचने की हाईटेक प्रयोगशाला

आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ शासन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 29 May 2018, 4:08 PM IST

आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ शासन

आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ शासन

जांजगीर-चांपा. आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने ठेका प्रथा को खत्म करके शासकीय दुकाने खोलीं, कोचिया गिरी बंद करने के लिए शराब बिक्री सिस्टम को पूरी तरह से हाईटेक किया, लेकिन अवैध शराब विक्रेता उनसे भी दो कदम आगे चल रहे हैं।

अकलता वार्ड नंबर सात निवासी जावेद खान पिता मो. इकबाल खान (36) ने शिवरीनारायण रोड स्थित अपने खान बिरियानी सेंटर व चखना दुकान में नकली शराब बेचने की एक हाईटेक प्रयोगशाला बना डाली थी। वह यहां कंप्यूटर की मदद से आबकारी विभाग का नकली लेवल बनाकर देशी प्लेन और मशाला की खाली शीशी में उसे लगाता और शराब दुकान से शराब खरीदकर उसमें पानी मिलाकर 10 पाव के 15 पाव बनाकर बेचता था।

उसके इस कार्य अकलता शराब दुकान का स्टॉफ भी शामिल था। इस अवैध व्यापार का भंडाफोड़ मंगलवार सुबह आबकारी विभाग की दबंग उप निरीक्षक कल्पना राठौर ने किया। इस कार्रवाई के दौरान उनके साथ आरक्षक संतौष राठौर, रमन नेमी, लक्ष्मी प्रसाद खांडे, गोपाल गुप्ता और राज कुमार कश्यप भी मौजूद रहे।


इस तरह पहुंची आरोपियों तक
कल्पना राठौर ने पत्रिका को खास बातचीत में बताया कि दो तीन दिन पहले उन्होंने अकलतरा जहींद नगर निवासी प्रेम बाई को 10 पाव शराब के साथ पकड़ा। कल्पना राठौर ने जब देखा कि जब्त शराब की बोतल में नकली लेवल व सील लगी है तो उन्होंने इसकी जानकारी आबकारी सहायक आयुक्त प्रकाश पाल को दी।

प्रकाश पाल के निर्देश पर उन्होंने महिला पर कार्रवाई न कर सरकारी गवाह बनाने का लालच दिया। इसके बाद वह मंगलवार तड़के छह बजे अपनी टीम के साथ जांजगीर से अकलतरा पहुंची। उन्होंने सुबह 7.30 बजे प्रेम बाई के घर पहुंचकर उससे जावेद को फोन लगवा कर शराब भेजने की बात कहलाई।

लगभग 10-15 बार फोन करने पर जावेद ने सुबह 8.30 बजे फोन उठाया और माल भेजने की बात कही। कल्पना राठौर ने तुरंत एक सिपाही को रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर खड़ा कराया। दो सिपाहियों को गली में खड़ा कराया और खुद महिला के मकान के सामने छिप गई। कुछ देर बाद सुदामा पाल नाम का युवक एक छोला में शराब लेकर पहुंचा और किसी को शक न हो इससे वह सीधे चक्की में जा घुसा,

जिससे लोगों को लगे कि वह कुछ पिसाने आया है। कल्पना राठौर का जाल पहले से ही बिछा था उन्होंने चक्की के अंदर ही सुदामा धर दबोचा और तलाशी लेने पर उसके पास से 12 पाव शराब जब्त की। उसमें भी नकली लेवल व सील लगी थी।

Read more : Breaking : गजब का घोटाला एडीएम के झूठे आदेश पर हो गई लाखों की वसूली

इसके बाद अन्य सिपाहियों ने सुदामा के साथ सोल्ड बाइक में पहुंचे जावेद खान को भी पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में शराब में पानी मिलाकर नकली लेवल व सील लगाकर बेचना स्वीकार किया। आबकारी टीम ने जावेद के खान बिरियानी सेंटर के अंदर से 74 पाव देशी शराब, नकली लेवल की चार पर्ची, पर्ची बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए कम्यूपटर, प्रिंटर, नेट का डोंगल आदि जब्त किया।

तीन आरोपी सहित सेल्स मैन व गार्ड पर भी कार्रवाई
आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान जावेद खान सहित औरंगाबाद उत्तर प्रदेश व हाल मुकाम बजरंग चौक निवासी सुदामा पाल पिता लक्ष्मण (35) और नगरदा थाना अंतर्गत व हाल मुकाम अकलतरा निवासी पुरुषोत्म कुमार पिता गेंदराम राठौर (28) को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम इस लोगों को अधिक मात्रा व दर पर शराब मुहैय्या कराने के आरोप में शासकीय दुकान अकलतरा के सेल्समैन व गार्ड आदि पर भी कार्यवाही कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग