9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जरा बचके, खतरे से खाली नहीं इस मार्ग पर सफर करना

- इस मार्ग से सफर करना खतरे से खाली नहीं है, इस मार्ग में कई दुर्घटनाएं भी हो गई हैं।

2 min read
Google source verification
जरा बचके, खतरे से खाली नहीं इस मार्ग पर सफर करना

जरा बचके, खतरे से खाली नहीं इस मार्ग पर सफर करना

जांजगीर-चांपा. शहर के पीआईएल बायपास की हालत खस्ता हो गई है। बेरियर चौक से घटोली चौक के बीच अनगिनत गड्ढे हैं। सुबह से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इस वजह से भारी वाहन इसी बायपास से आवाजाही करते हैं। इसके कारण सड़क जर्जर हो गई है।

इसके बावजूद पीडब्लूडी के अफसर इस ओर ध्यान देने की जहमत तक नहीं उठा रहे हैं। इस मार्ग में लाइट की व्यवस्था तो है लेकिन अधिकतर खम्भे की लाइट बंद रहती है। सुबह के समय तो लोग किसी तरह आवागमन कर लेते हैं लेकिन रात में इस मार्ग से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इस मार्ग में कई दुर्घटनाएं भी हो गई हैं।

Read More : CG Human Story : रिटायर्ड शिक्षक की अनोखी दास्तां, 82 की उम्र में भी बच्चों को बांट रहे नि:शुल्क ज्ञान

इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। चांपा के बेरियर चौक के पास से बायपास सड़क निकली है जो सक्ति व बम्हनीडीह मार्ग में मिलती है। इसी बायपास सड़क के किनारे प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड संचालित है। इसके अलावा चांपा नगरपालिका का विस्तार कोटाडबरी तक है। इस वजह से बायपास सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। इसी बायपास के किनारे स्कूल भी संचालित है। यहां पढऩे वाले बच्चे सड़क पार कर आवागमन करते हैं।

इधर सुबह 6 से रात 9 बजे तक शहर के बीच से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस कारण भारी वाहनों को इसी बायपास से गुजारा जाता है। क्षमता से अधिक लोड वाले वाहनों के फर्राटे भरने से बायपास सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई। बेरियल चौक से घटोली चौक तक जगह-जगह गड्ढे हैं, वही जगह-जगह सड़क से गिट्टी बाहर आ गई है। इस मार्ग में जब भारी वाहन पीछे धूल उड़ाते चलते हैं तो सामने की सड़क समझ नहीं आती।सूर्य की रोशनी में तो लोग किसी तरह आवागमन कर भी लेते हैं। लेकिन रात के समय उनकी परेशानी बढ़ जाती है। क्योंकि आवागमन के दौरान जब सामने वाली वाहन की हेड लाइट आंखों में पढ़ती है तो सामने की सड़क समझ नहीं आती। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

उल्लेखनीय है कि बायपास सड़क के किनारे प्लांट संचालित है। इस वजह से यहां काम करने वाले लोग इसी बायपास से आवाजाही करते हैं। शाम ढलते ही इस मार्ग में अंधेरा छा जाता है, क्योंकि इस मार्ग में लाइटिंग की व्यवस्था तो है लेकिन लाइट जलती नहीं है। क्षेत्रवासी लगातार सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान देने पीडब्लूडी के अफसर रुचि नहीं ले रहे हैं।