28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मछली लेने बाजार गया था आरक्षक, घर लौटा तो पत्नी को देख फटी रह गई आंखें

पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सारा तथ्य सामने आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Jun 2018, 2:42 PM IST

मछली लेने बाजार गया था आरक्षक, घर लौटा तो पत्नी को देख फटी रह गई आंखें

मछली लेने बाजार गया था आरक्षक, घर लौटा तो पत्नी को देख फटी रह गई आंखें

अकलतरा. अकलतरा में पदस्थ आरक्षक की पत्नी की सोमवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस को आरक्षक की गतिविधि संदिग्ध लग रही है। क्योंकि पुलिस को वह साक्ष्य संदिग्ध लग रहे हैं जिसमें फांसी में पाया जाता है। सूत्रों का कहना है कि आरक्षक की उसकी पत्नी के साथ हमेशा विवाद होते रहता था। जिसके चलते उसकी पत्नी फांसी नहीं लगाई है बल्कि वह खुद फांसी में लटकाकर बाजार चला गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सारा तथ्य सामने आएगा।

Read More : Video- छह माह पहले बने सीसी रोड का उखडऩे लगा दम, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

अकलतरा पुलिस के मुताबिक अकलतरा थाने में पदस्थ आरक्षक कमल सिंह कंवर अकलतरा के तहसील रोड ग्राम खिसोरा में किराये के मकान रहता है। वह अपनी पत्नी सरला कंवर (25) दो बच्चे के साथ रहता है। सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे उसकी पत्नी फांसी पर लटके हुए देखा। वह पत्नी के द्वारा लगाए गए फांसी के फंदे को चाकू से काटकर नीचे उतार कर स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read more : Breaking : किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे ये युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर खूब धुना और फिर कर दिया पुलिस के हवाले

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामले में आत्महत्या दिख रहा है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। पुलिस के द्वारा पूछताछ पर आरक्षक कमल सिंह का कहना है कि सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद वह मछली लेने बाजार चला गया। वापस आया तो पत्नी फांसी पर लटकी थी। घटना के बाद मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोग तरह तरह के कयास लगा रहे थे। पुलिस मौके से भीड़ हटाने का प्रयास कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग