
प्राथमिक शाला मुड़पार में समर क्लास का हुआ आयोजन, बच्चों ने चित्रकारी के साथ विभिन्न कलाओं के सीखे गुर
तिलई. अकलतरा विकासखंड के प्राथमिक शाला मुड़पार में शिक्षिका अर्चना शर्मा के द्वारा समर क्लास लगाया गया। इस दौरान समर क्लास के समापन अवसर पर धूम्रपान दिवस को लेकर कार्यक्रम व जागरूकता अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 96 तहसील को सुखाग्रस्त घोषित किया है, जिसके कारण ग्रीष्मावकाश में भी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए शालाएं संचालित हो रहे है।
मुड़पार स्कूल में शिक्षिका शर्मा की पाली 25 मई से 31 मई तक सात दिनों के लिए था। उन्होंने अपने पाली का सदुपयोग करते हुये बच्चों के लिए समर क्लास लगाई। सात दिनों के समर क्लास में बच्चों को अंग्रेजी विषय के ज्ञान, चित्रकला, पेपर क्राफ्ट वर्क, प्लास्टिक वर्क में पुराने बोतल से खिलौने बनाना, पुरानी सीडी से साज सज्जा के समान बनाना सिखाया गया।
साथ ही समर क्लास के अंतिम दिवस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें शामिल छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के बारे में बतलाया गया। बच्चों व पालकों को समझाया गया कि जिंदगी चुनो धूम्रपान नही। बच्चों को अपने पालको को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने समझााइश दी गई।
Published on:
1 Jun 2018, 1:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.