बता दें कि मनबोध कुर्रे पिता समारू लाल कुर्रे सबरियाडेरा घोघरा ग्राम पंचायत मोहगांव के प्राथमिक शाला में शिक्षा कर्मीवर्ग 3 के पद पर पदस्थ है, जिसकी 12वीं कक्षा की अंकसूची फर्जी बताई जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के वेबसाइट में सर्च करने पर पता चला है कि मनबोध कुर्रे की मार्कशीट में जो रोल नंबर अंकित है वह माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेब साइट के अनुसार बिलासपुर के नरेंद्र कुमार कौशिक के नाम को दर्ज है। मनबोध के द्वारा कूटरचना कर अन्य व्यक्ति के अंकसूची में अपना नाम अंकित कराया और भौतिक, केमेस्ट्री और गणित में क्रमश: 83, 87 और 85 नंबर अंकित कर डिकटेंशन बनाया है।