
students
Janjgir champa News: स्कूल में शिक्षकों की मनमानी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। लापरवाही की हद तो ऐसी हो गई है कि शिक्षक स्कूल में पढ़ाना-लिखाना छोड़कर पार्टी मनाने चले जा रहे हैं। बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे। पूरा मामला नवागढ़ ब्लॉक के संकुल केन्द्र पीथमपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला भादा का है। जहां बुधवार 17 जनवरी को मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक प्रमोद कुमार हंसराज शैक्षिक समन्वयक भी है।
जो स्कूल समय में अपने अधीनस्थ शिक्षकों को लेकर हसदेव नदी किनारे पिकनिक मनाने निकल गए, पूरा दिन स्कूल खुला रहा, बच्चे स्कूल में शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे। पढ़ने-लिखने के बजाए पूरे समय स्कूल परिसर में मौज मस्ती करते रहे फिर घर चले गए। इधर जब ग्रामीणों की इसकी जानकारी हुई तो शिक्षकों को लेकर जमकर भड़ास निकाल डाली।
ग्रामीणों ने बताया कि बड़े गुरूजी सब शिक्षकों को लेकर पिकनिक मनाने गए है। विद्यालय में गड़बड़ियों को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल में आए दिन खाने-पीने का कार्यक्रम बनता है। तो वही आज स्कूल खुलते ही प्रधान पाठक व शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार हंसराज, शिक्षक महेश्वर साहू, भारती, प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक सुभाषचन्द्र बिंझवार एवं सहायक शिक्षक अश्वनी कुमार टेंगवर उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कर नदी किनारे निकल गए।
स्कूल में खेल रहे कुछ बच्चों ने भी बताया कि आज सर लोगों का पिकनिक और मुर्गा पार्टी चल रहा है। पूरे मामले की जानकारी लेने प्रधानपाठक को फोन किया तो उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि हम नदी किनारे पिकनिक मनाने आए हैं। बातचीत के दौरान उनकी आवाज भी लड़खड़ा रही थी। गौरतलब है कि एक ओर शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दिलाने की तमाम कोशिश की जा रही है।
शिक्षा गुणवत्ता को लेकर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है लेकिन जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। इसके बावजूद स्कूलों में शिक्षकों का लापरवाही में सुधार नहीं आ रहा है। सरकारी शिक्षकों की लापरवाही के चलते बच्चों का भविष्य अंधेरे में पड़ता नजर आ रहा है।
कलेक्टर को दी जानकारी
बहरहाल पूरे मामले की जानकारी जिला कलेक्टर को दे दी गई है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर विभागीय सूत्रों से पता चला कि प्रमोद कुमार हंसराज मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक के साथ ही संकुल केन्द्र पीथमपुर के सीएसी भी है, जो अपने अधीनस्थ स्कूलों में सीएसी का रौब जमाते रहते हैं और आए दिन इसी तरह पार्टियों का दौर चलता है। इसके चलते विद्यालय में अन्य शिक्षक भी बेफ्रिक रहते हैं कि समय पर स्कूल नहीं पहुंचते।
Published on:
18 Jan 2024 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
