जहां पर 108 के माध्यम से सभी घायलों को पामगढ़ के हॉस्पिटल ले जाया गया। इधर गंगाराम अपने घायल पुत्र के साथ रिपोर्ट लिखाने बाइक से मुलमुला थाना पंहुचा। वहीं घटना स्थल पर दोनों परिवार के लोगों में तनाव को देखते हुए 112 के आरक्षक रज्जुलाल रात्रे आनंद सांडे के द्वारा समझाइश दी गई। शिव कुमारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पंचराम सूर्यवंशी सहित उनके साथियों के खिलाफ धारा २९४, ५०६, ३२३, ३४ के तहत जुर्म दर्ज किया है।