
जांजगीर.चांपा। जिले में धान के उठाव के लिए दर्जनों ट्रांसपोर्टरों द्वारा 206 समितियों से सैकड़ों ट्रकों द्वारा धान की ढुलाई कराई जा रही है। ट्रांसपोर्टरों द्वारा धान की जल्दी ढुलाई के लिए ओवरलोडिंग माल भरे जा रहे हैं। जबकि ओवरलोडिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
इस मामले में पेंच यह है कि मिलर्स के ट्रकों को पकड़ा जा रहा है कि जबकि संग्रहण केंद्र के लिए किए जा रहे सरकारी वाहनों के ओवरलोडिंग ट्रकों को छोड़ा जा रहा था। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक की गई। जिसे देखते हुए पुलिस ने ओवरलोडिंग ट्रकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया था। लगातार एक सप्ताह के भीतर एक दर्जन प्रकरण बनाए गए, जिससे विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। नतीजतन समितियों से धान का उठाव समय पर नहीं हो पा रहा है।
गौरतलब है कि जिले में धान की बंपर आवक हो रही है। जिले के 206 समितियों में अब तक 48 लाख क्ंिवटल धान की खरीदी हो चुकी है। एक ओर धान की बंपर खरीदी हो रही हैए वहीं उठाव नहीं होने से धान का पहाड़ लगते जा रहा है, जिसे लेकर कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को फटकार भी लगाई थी। इसके बाद भी व्यवस्था बेपटरी हो गई है। समस्या उन लोगों को हो रही है जो समितियों में धान की खरीदी कर रहे हैं। उनके पास पर्याप्त स्थान नहीं होने से धान रखने की जगह नहीं बन पा रही है। जिसके चलते परेशानी बढ़ गई है।
काम लिए पर नहीं कर पा रहे उठाव
जिले में दर्जनों ट्रांसपोर्टरों ने धान के उठाव के लिए काम तो ले लिया, लेकिन वे धान का उठाव नहीं कर पा रहे हैं। पहले ओवरलोड धान का उठाव कर रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा ओवरलोड पर शिकंजा कसा गया तब से ट्रांसपोर्टर भी घबरा रहे हैं। जिसके चलते उठाव की रफ्तार ठप हो गई है। ट्रांसपोर्टर थोक के भाव में काम तो ले लिया, लेकिन काम कर पाने अक्षम साबित हो रहे हैं।
उठाव किया जा रहा
समितियों से धान खरीदी के बाद उठाव के लिए लगातार प्रयासरत हैं। समितियों से समय पर धान का उठाव किया जा रहा- केपी कर्ष, डीएमओ
Published on:
06 Jan 2018 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
