6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैंडपंप खोदकर लिखी भ्रष्टाचार की नई कहानी, ऐसे किया झोल

उथला हैंडपंप खोद कर सरपंच ने डकारी राशि

2 min read
Google source verification
उथला हैंडपंप खोद कर सरपंच ने डकारी राशि

बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पोडीशंकर सरपंच संतोष यादव सरपंच बनने के साथ ही अधिक पैसा कमाने के फेर में गलत कार्य करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

बम्हनीडीह. बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पोडीशंकर सरपंच संतोष यादव सरपंच बनने के साथ ही अधिक पैसा कमाने के फेर में गलत कार्य करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

उनके द्वारा अब तक अनैतिक कार्य किए जा चुके हैं, लेकिन एक पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे उनके हौसले बुलंद हैं और अब वह खुलेआम प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर लाखों रुपए गबन कर रहे हैं।

ऐसा ही एक ताजा मामला यहां बोर खनन में अनियमितता का सामने आया है, जिसमें आरोप है कि सरपंच ने जो भी हैंडपंप लगवाए हैं उनमें मानक गहराई तक खनन न कराकर सिर्फ खानापूर्ति किया है और पूरा पैसा डकार गए। हालत यह है कि सभी बोर सूखे पड़े हैं। इसकी शिकायत भी कलेक्टर से की जा चुकी है।


ग्रामीण रूप लाल साहू ने इसकी शिकायत कलेक्टर से जनदर्शन में किया है। काफी पहले शिकायत होने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरपंच ने बिना बिल बाउचर के 4 लाख 35 हजार रुपए आहरित किए हैं। उसने दो हैंडपंप को मशीन से सिर्फ दिखावे के लिए खुदवाया,

लेकिन उनकी गहराई मानक के मुताबिक न रखकर पानी मिलते ही बंद कर दिया। इससे उसे काफी मुनाफा हुआ और कुछ दिन बाद सभी हैंडपंप सूख गए हैं और लाखों खर्च के बाद ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है।


पहले भी लग चुके हैं कई आरोप- सरपंच पर पहले भी निर्माण सहित कई अनैतिक कार्य करने के आरोप लग चुके हैं। उसके द्वारा आनंद नगर मे सीसी रोड का निर्माण किया गया, लेकिन सड़क में कुछ दिन बाद ही बड़ी-बड़ी दरारे आ चुकी हैं।

इसी तरह कई नाली व सीसीरोड के निर्माण गुणवत्ताहीन कार्य कराकर सरपंच और सचिव ने शासकीय राशि का बंदरबांट किया है। इस कार्य में पंचायत सचिव शान्ती लाल यादव भी सरपंच के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। सरपंच सचिव मिल कर घटिया निर्माण से विकास कार्य करा रहे हैं, जिसका ग्रामीणोंको लाभ नहीं मिल पा रहा है।


बिल बाउचर मिलने के बाद ही भुगतान- सभी हैंडपंप 500 फिट गहरे खोदे गए हैं। भुगतान चौदहवें वित्त से किया गया है। बिल बाउचर मिलने के बाद ही भुगतान किया गया है। बाकी जानकारी सरपंच ही दे पाएगा।
-शांतिलाल यादव, सचिव, पोड़ीशंकर


85 हजार रुपये का खर्च आया- पांचों हैंडपंप की खुदाई मशीन से कराई गई है। एक हैंडपंप को खोदवाने मे 85 हजार रुपये का खर्च आया है, जिसका मुल्याकन भी हो चुका है।
-संतोष यादव, सरपंच, पोड़ीशंकर