26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#दो दिन से मृत पड़ा था युवक, शिनाख्त के लिए भटकती रही पुलिस

लोग शव को देखकर नजरअंदाज करते रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 20 Jul 2018, 8:35 PM IST

लोग शव को देखकर नजरअंदाज करते रहे

लोग शव को देखकर नजरअंदाज करते रहे

जांजगीर-चांपा. नैला के शराब भट्ठी के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पिछले दो दिन से पड़ा रहा, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। लोग शव को देखकर नजरअंदाज करते रहे। शुक्रवार को आखिरकार पुलिस को सूचना मिली और शव को उठवा लिया। लोगों को यह आशंका थी कि उसकी हत्या हुई है,

लेकिन काफी मशक्कत के बाद उसका पता चला कि युवक शराब पीने का आदी था और अत्यधिक शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है।

Read more : सांप ने काटा तो रास्ते में पडऩे वाले जिला अस्पताल को क्रॉस करके पहुंचे बिरतिया बाबा के पास, घातक हुआ अंजाम


नैला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नैला के मुक्तिधाम के पास स्थित शराब भट्ठी के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसके शव पूरी तरह से डिकंपोस्ड हो चुका है।

बताया जा रहा है कि उसका शव पिछले दो दिन से वहां पड़ा है और किसी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। शुक्रवार की सुबह नैला पुलिस को सूचना मिली और स्वच्छता वाहन से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चूंकि कन्हाइबंद के एक मृत युवक का पोस्टमार्टम हो रहा था इसके कारण कन्हाईबंद के लोग भी यहीं पहुंचे थे। उन्होंने शव देखकर पहचान लिया। तकरीबन तीन घंटे बाद मृतक की शिनाख्त हो पाई और उसकी पहचान ब्रिज बरेठ के रूप में हुई।

बताया जा रहा है मृतक पचपेड़ी का रहने वाला है। उसका सिवनी ससुराल है। वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। घर परिवार से वह अलग रहता था। वह शराब पीने का आदी था। अत्यधिक शराब पीने की वजह से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टर संदीप साहू का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग