5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन में फंसे छात्रों के पोलैंड बार्डर पहुंचते ही माता-पिता के चेहरे पर आई खुशी

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के पोलैंड बार्डर पहुंचते ही माता-पिता के चेहरे पर खुश आई है। अब वे राहत की सांस ले रहे है। जब तक उनके लाडले यूक्रेन में फंसे थे, तब तक माता-पिता काफी चिंतित नजर आ रहे थे। जिले के चार छात्र पोलैंड के एयरपोर्ट में अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। संभवत: कल तक वे अपने गृहनगर जांजगीर पहुंच जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
यूक्रेन में फंसे छात्रों के पोलैंड बार्डर पहुंचते ही माता-पिता के चेहरे पर आई खुशी

yukren se niklane ke bad bus se airport jate chhatra

यूक्रेन बार्डर से अच्छी खबर आई। मेडिकल की पढ़ाई करने वाले जिले के विद्यार्थी यूक्रेन से निकलकर सकुशल बार्डर पर पहुंच गए है। जिले आठ विद्यार्थियों में से ४ तो छत्तीसगढ़ आ गए है, जबकि चार पोलैंड एयरपोर्ट पहुंच चुके है। अब आयुष शुक्ला, साहिल साहू, राहुल साव, जयप्रकाश साहू का परिवार उनके घर आने का इंतजार कर रहा है। अभी बच्चों के माता-पिता की धड़कनें यूक्रेन में हो रहे धमाकों से बढऩे लगी थी। जब उन्हें पता चला कि उनके बच्चों ने बार्डर पार कर ली है तो उनके चेहरे खिल उठे। इसमें भी मां की भावना तब मानेगी जब उनके बच्चे आते ही उनके कलेजे से लग जाएंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध छिडऩे के बाद पढ़ाई करने गए जिले के छात्र वहां फंस गए थे। इसके बाद केन्द्र सरकार द्वारा वहां से छात्रों को लाने के लिए आपरेशन गंगा चला रहा है। लेकिन यह आपरेशन गंगा यूक्रेन में किसी तरह का कोई मदद नहीं कर पा रहा है। यूक्रेन में फंसे छात्र बमबारी के बीच अपने ही रिस्क में बार्डर पार किए। बार्डर पार करते हुए पोलैंड बार्डर में आपरेशन गंगा के तहत खाना पीना का व्यवस्था किया गया है। इसके अलावा वहां से एयरपोर्ट तक लाने के लिए स्पेशल बस का भी व्यवस्था किया गया। साथ ही एयरपोर्ट से फ्लायट से छात्रों को दिल्ली लाया जा रहा है। जिले के चारों छात्र एयरपोर्ट पहुंच चुके है, जहां अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। क्योंकि वहां बहुत सारे भारतीय फंसे हुए है। एक-एक करके सभी को आपरेशन गंगा के तहत लाया जा रहा है। संभवत: चारों छात्र कल तक सकुशल अपने घर पहुंच जाएंगे। जिले के चार छात्र चंद्रप्रकाश राठौर, तुषार गिरी गोस्वामी, शुभम कुमार व निहारिका गबेल छत्तीसगढ़ पहुंच गए है। वे जल्द ही अपने घर पहुंच जाएंगे।