
CG Accident: भारतमाला अकलतरा सड़क पर गुरुवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में कोरबा तहसीलदार की पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना रात करीब 1 बजे ग्राम सांकर के पास हुई। पुलिस के अनुसार, कोरबा तहसीलदार विष्णु कंवर अपनी पत्नी अमिता कंवर (30) और चार वर्षीय पुत्र के साथ कार से बिलासपुर जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक अनियंत्रित ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमिता कंवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक और बड़ा सड़क हादसा कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक में हुआ है। सूचना के अनुसार यहां तीन ट्रेलर और एक कार के बीच भिड़ंत हो गई है। इस घटना में पांच लोग जख्मी हुए है। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की वजहों को जानने के प्रयास में जुटी हुई है।
पिकअप वाहन पलटने से 1 की मौत, 17 घायल
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर झलमला से रानीमाई मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। पढ़े पूरी खबर
वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 22, एक और मजदूर ने तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में एक और मजदूर की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले सुब्रोतो जेना, जो 80-90 प्रतिशत तक झुलस गए थे, ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 22 पहुंच गई है। पढ़े पूरी खबर
Updated on:
18 Apr 2026 03:10 pm
Published on:
18 Apr 2026 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
