18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wedding Violence: शादी समारोह में हंगामा! बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला, कई घायल

Wedding Fight Case: जांजगीर-चांपा के पोना गांव में शादी समारोह के दौरान बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला, 5 युवक गंभीर घायल। घटना का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी।

2 min read
Google source verification
बारात स्वागत के वक्त गांव में हिंसक (photo source- Patrika)

बारात स्वागत के वक्त गांव में हिंसक (photo source- Patrika)

Wedding Violence: जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोना में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बारात के स्वागत से पहले ही हुए इस हमले ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया।

Wedding Violence: खुशियों में खलल, अचानक हमला

16 अप्रैल को खोखरा गांव से बारात पोना पहुंची थी। दूल्हा पक्ष के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं और माहौल उत्साह से भरा हुआ था। लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई।

लाठी-डंडों से हमला, पांच युवक घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्व पहले से ही तैयारी में थे। विवाद बढ़ते ही उन्होंने बारातियों को घेर लिया और लाठी-डंडे, बेल्ट व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में लोकेश यादव, मानमदर यादव, देवेंद्र यादव, अभिषेक साहू और देवराज वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लोकेश यादव की एक आंख में गंभीर चोट आई है, जिससे उसकी आंख फूटने की आशंका जताई जा रही है।

दूल्हा और परिजन भी नहीं बचे

हमलावरों ने दूल्हे और उसके पिता को भी नहीं छोड़ा। अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और खुशी का माहौल पल भर में डर और चीख-पुकार में बदल गया। गंभीर रूप से घायल लोकेश यादव को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Wedding Violence: वीडियो वायरल, पुलिस जुटी जांच में

घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

मुलमुला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।