6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढाई साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया, जहर खाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG Suicide News: मृतका के मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाया है कि महिला दबाव में आकर खुदकुशी की है। क्योंकि उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।

2 min read
Google source verification
CG Suicide Case

Janjgir Champa Crime News: जांजगीर चांपा की नवविवाहिता ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। महिला की एक ढाई महीने की बच्ची भी है। जिसके सिर से मां का साया उठ गया। इधर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि महिला को खुदकुशी करने के लिए प्रेरित किया गया है। ऐसे में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। पुलिस के अनुसार 10 मई 2023 को सुहाना कश्यप की शादी चोरभट्ठी निवासी गणेशराम कश्यप के साथ हुई थी। ढाई महीना पहले सुहाना कश्यप ने एक बच्ची को जन्म भी दिया था। 10 मई को सुहाना कश्यप ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: Mothers Day Special: जानिए बिलासपुर की एनिमल लवर के बारे में, सैकड़ों विकलांग, बेजुबान और आवारा जानवरों को गोद लेकर करती हैं देखभाल

महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। इतना ही उसे प्रताड़ित करते हुए मायके पहुंचा दिया था। वह हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसे कुछ दिन पहले उसके ससुराल वालों ने उसे चोरभट्ठी पहुंचा दिया था। मृतका के मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाया है कि महिला दबाव में आकर खुदकुशी की है। क्योंकि उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।

केस डायरी मुलमुला थाने के सुपुर्द

मामले की जांच के लिए दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस को सौंपेगी। इस संबंध में मुलमुला थाना प्रभारी विनोद जाटवर का कहना है कि मामले की केस डायरी हमारे पास नहीं आई है। क्योंकि महिला ने जब खुदकुशी की तो उसके परिजन उसे इलाज के लिए सीधे जिला अस्पताल जांजगीर ले गए थे। थाना प्रभारी का कहना है कि केस डायरी मिलने के बाद ही मामले में दोनों पक्षों का बयान लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: RTI के तहत स्कूलों में बच्चों का फ्री में हो रहा एडमिशन, लॉटरी प्रकिया से होगा चयन, जानिए कैसे करें आवेदन