
चोरी के एक आरोपी पर गैर जमानती अपराध को जमानती बनाने का आरोप
जांजगीर-चांपा. जैजैपुर के दो एएसआई रमेश कुमार साहू और सनत कुमार बनर्जी को सोमवार की शाम एसपी नीतु कमल ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों एएसआई पर चोरी के एक आरोपी पर गैर जमानती अपराध को जमानती बनाने का आरोप लगा है। धारा कम करने के एवज में दोनों एएसआई ने दस हजार रुपए की मांग की थी।
पीडि़त के रिश्तेदार ने दोनों एएसआई को 10 हजार रुपए देते हुए वीडियो बना लिया। यही वीडियो सोमवार की शाम वायरल हो गई। जिसे एसपी ने गंभीरता से लिया और दोनों एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। दोनों एएसआई को लाइन अटेच कर दिया है।
एसपी नीतु कमल जिले में भले ही फेयर पुलिसिंग करने की दावा कर रहीं हैं,
लेकिन मैदानी अमला खुलेआम लूट खसोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कुछ इसी तरह का मामला हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक युवक ने जैजैपुर थाने में पदस्थ दो एएसआई को 10 हजार घूस लेते हुए वीडियो भी बना लिया और वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो देख एसपी दंग रह गई और दोनों एएसआई को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।
यह था मामला
कांशीगढ़ का आदतन बदमाया 26 जुलाई को वृहस्पत साहू एक घर में चोरी करने घुसा था। वृहस्पत साहू को कांशीगढ़ के ग्रामीणों ने चोरी करते रंग हाथ पकड़ा था और पुलिस के सुपुर्द किया था। वर्तमान में आरोपी जेल में है। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच कर रही थी। आरोपी का भाई श्याम साहू चोरी के आरोपी के खिलाफ जल्दी चालान पेश करने व केस को कमजोर करने की गुजारिश कर रहा था।
इसके एवज में जैजैपुर के एएसआई रमेश साहू और सनत कुमार बनर्जी ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। आरोपी पक्ष के लोग रकम कम कराने की बात करते हुए राशि देने के लिए राजी हो गए और जब रकम देने के लिए जैजैपुर थाना पहुंचे तो अपने मोबाइल का कैमरा भी चालू कर लिया था। कैमरा चालू करते हुए दोनों एएसआई को रकम देते हुए कैमरे में कैद कर लिया। इस बात का वीडियो 30 जुलाई को एसपी नीतु कमले के पास पहुंच गया। उन्होंने तत्काल दोनों एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।
वीडियो होने के बाद भी कर रहे बचाव
इधर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे दोनों एएसआई का बचाव करते हुए कह रहे हैं कि जो रकम वीडियो में बताई जा रही है, वह जब्त रकम है। जबकि दोनों एएसआई सेवा करने की बात कह रहे हैं। एएसआई बनर्जी ने बाकायदा दस हजार रुपए लगेगा भी कहा है। इतना ही नहीं तुम्हारा काम हो जाएगा कहा है। रकम देने वाले युवक ने कहा कि मेरे पास उतनी रकम नहीं है। रकम ज्यादा हो जा रहा है। एएसआई रमेश साहू का कहना था कि आरोपी के खिलाफ और भी अपराध है।
उस मामले में भी तुम लोगों ने एक भी रुपए नहीं दिया है। आरोपी के रिश्तेदार का कहना था कि इतनी रकम में जमानत हो जाएगा न सर। तब बनर्जी का कहना है कि तुम लोग प्रयास करो, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला युवक का कहना है कि आरोपी बीमार है साहब, उसके पास इतनी रकम अभी नहीं है। उसका यह भी कहना था कि अब उसके पास 1 हजार रुपए ही बचा है। तब एएसआई का कहना था कि बाकी पैसे को बाद में दे देना।
Updated on:
01 Aug 2018 02:24 pm
Published on:
01 Aug 2018 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
