27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोका, दो की मौत

-प्रशासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि ५० हजार रुपए देने का आश्वासन दिया, इसके बाद परिजन शव ले गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 31 May 2018, 2:25 PM IST

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोका, दो की मौत

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोका, दो की मौत

अकलतरा. अकलतरा को जोडऩे वाले एनएच बायपास के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तकरीबन ढाई बजे घर से राइसमिल की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अकलतरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों ने मुआवजा राशि नहीं मिलने पर मरचुरी के सामने नाराजगी व्यक्त की। एक घंटे बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रशासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि ५० हजार रुपए देने का आश्वासन दिया, इसके बाद परिजन शव ले गए।

Read More : आखिर क्यों कलेक्टोरेट परिसर में हर साल लगती है आग और जल जाते हैं करोड़ों के पौधे

अकलतरा पुलिस के अनुसार बिहार के मेदनीपुर निवासी रवींद्र प्रसाद देवांगन पिता रामकुमार (२५) व झारखंड के नमारीकला निवासी बली देवांगन पिता सोमेश्वर प्रसाद (४०) अकलतरा के शारदा राइसमिल में काम करते थे। दोनों अकलतरा के अंबेडकर चौक में किराए के मकान में रहते थे। रात को ढाई बजे उनके मोबाइल में फोन आया कि राइस मिल में अचानक काम आ गया है। गाड़ी लगाकर माल भरना है। दोनों उठे और अपनी टीवीएस बाइक लेकर राइसमिल जा रहे थे। दोनों एनएच बायपास रोड के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से बाइक चालक सड़क किनारे छिटककर गिर पड़े।

दोनों को गंभीर अवस्था में अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। जहां उनकी हालत देखकर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी ले जाया गया। बुधवार की सुबह ९ बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन मरचुरी पहुंच गए और शव को लेने से इनकार कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक वे शव को नहीं ले जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को उठाने के लिए राजी हुए। पुलिस ने पिकअप सीजी ०९ सीजी ९६२४ को अपने कब्जे में ले लिया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग