उन्होंने बताया कि सूर्यांश शिक्षा समिति की नीव कुछ लोगों ने मिल कर डाली और धीरे-धीरे दानदाताओं की मदद से उनकी समिति बेहतर तरीके से चल रही है। इतना ही नहीं वहां भवन सुविधा देने के लिए भी मुख्यमंत्री रमन सिंह ने घोषणा की है और जल्द ही उसका काम भी चालू हो जाएगा। इसके बाद यहां बच्चों को बेहतर भवन की सुविधा भी मिल जाएगी, जहां रहकर वह अपने भविष्य को गढ़ सकेंगे। टंडन ने बताया कि उनकी समिति का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ समाज सेवा है। वह लोग अलग-अलग तरह से समाज के पिछड़े लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं और आगे भी यह कार्य करते रहेंगे।
शिक्षा है धर्म और जाति से ऊपर
उन्होंने बताया कि उनकी समिति किसी भी वर्ग विशेष को लेकर केंद्रित नहीं है। उन्होंने यह संस्थान सभी वर्ग और जीति के पिछड़े बच्चों के उत्थान के लिए शुरू किा है। यही कारण है कि आज वहां सभी धर्म और जाति के बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को धर्म और जति से ऊपर बताया और कहा कि आज हमारे लोग धर्म और जाति के नाम पर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी चाबी है, जिसके जरिए हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और सभी वर्गों को शिक्षित करने से समाज, राज्य और देश का विकास होगा।