26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- सरपंच-सचिव ने मिलकर चारागाह की जमीन का कर दिया बंदरबांट, ग्रामीण लगा रहे गुहार, प्रशासन को नहीं कोई सरोकार

- लिखित शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 23 Jul 2018, 6:15 PM IST

सरपंच-सचिव ने मिलकर चारागाह की जमीन का कर दिया बंदरबांट, ग्रामीण लगा रहे गुहार, प्रशासन को नहीं कोई सरोकार

सरपंच-सचिव ने मिलकर चारागाह की जमीन का कर दिया बंदरबांट, ग्रामीण लगा रहे गुहार, प्रशासन को नहीं कोई सरोकार

जांजगीर-चांपा. अकलतरा विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलमला को वहां के सरपंच और सचिव बेच खाने में लगे हैं। यह हम नहीं बल्कि गांव के लोग कह रहे हैं। गांव के लोगों ने यहां के सरपंच सचिव के ऊपर कई आरोप लगाए हैं और उसकी लिखित शिकायत कई बार जनदर्शन में कलेक्टर से करने के साथ ही अन्य उच्चाधिकारियों से भी की है, लेकिन ग्रामीणों की गुहार से शासन प्रशासन को कोई सरोकार नहीं दिख रहा है। पंचायत के अहम पदों पर बैठे सरपंच सचिव अभी भी दबंगई के साथ ग्रामीणों का हक मार रहे हैं।

गांव के पंच इतवारी यादव का कहना है कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव मिलकर जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सरपंच सचिव ने गांव की लगभग 80 एकड़ गौचर भूमि को अपने चहेते को लीज पर दे दिया है। पूछने पर सरपंच ने बताया कि जमीन को किसी कृषि केंद्र विद्यालय को दिया है। ग्रामीणों ने गांव में विकास को देखते हुए पहले तो इस निर्णय को स्वीकार किया, लेकिन पता करने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी होने से मना किया।

Read More : कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली बैठक, दी समझाइश, कहा- दफ्तर का मोह छोड़ दौरा करें अफसर

बाद में पता चला कि इस जमीन को सरपंच सचिव ने मिलकर किसी एनजीओ को दिया है। एनजीओ से जुड़ा आदमी जो गांव आया उसका नाम राजू हरबंश है। पूछने पर उसने अपना नाम डोंगरी और उसके साथ आए युवक ने अपने आपको कोसा निवासी बताया। राजू ने बताया कि वह कोयला यार्ड में काम करता है और एनजीओ चलाता है। ग्रामीणों ने कहा कि कोयला यार्ड व क्रशर के लिए जमीन नहीं दी जाएगी।

बड़े नेता का रिश्तेदार
राजू हरबंश ने अपने आपको क्षेत्र के एक बड़े नेता का रिश्तेदार बताया। इससे आशंका है कि सरपंच सचिव ने उसी नेता को खुश करने के लिए गांव की बेसकीमती को इस तरह लीज पर देने की कूट रचना की जा रही है। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर मामले में जांच की मांग की है।

विकास के लिए हैं तैयार
गांव के विकास के लिए यदि जमीन दी जाए तो पूरा गांव उसके लिए तैयार है, लेकिन जो कृत्य सरपंच सचिव कर रहे हैं उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए- इतवारी यादव, पंच, ग्राम पंचायत झलमला

चारागाह की समस्या
गांव की गौचर भूमि को जिस तरह से देने का प्रयास किया जा रहा है, यदि ऐसा हुआ तो गांव के पशुओं को चारागाह की समस्या हो जाएगी- सुभाष गोस्वामी, ग्रामीण, झलमला

होनी चाहिए जांच
गांव की 85 एकड़ जमीन को गुपचुप तरीके से सरपंच सचिव किसी को देने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए- संतोष कुमार साहू, ग्रामीण झलमला

-मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो सरपंच सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- अजय उरांव, एसडीएमए जांजगीर-चांपा

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग