26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली बैठक, दी समझाइश, कहा- दफ्तर का मोह छोड़ दौरा करें अफसर

कलेक्टर ने सीएसईबी के अधिकारी को विद्युत आपूर्ति पर सतत् निगरानी रखने के दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 23 Jul 2018, 1:02 PM IST

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली बैठक, दी समझाइश, कहा- दफ्तर का मोह छोड़ दौरा करें अफसर

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली बैठक, दी समझाइश कहा- दफ्तर का मोह छोड़ दौरा करें अफसर

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला कार्यालय में विभिन्न विभागों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिला अधिकारी केवल आफिस तक सीमित न रहें। अपनें अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें एवं आमजनो से मिलकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दास्त न करें, अनियमितता के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कर जिला कार्यालय को सूचित करें।

कलेक्टर ने सीएसईबी के अधिकारी को विद्युत आपूर्ति पर सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला अधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी निरंतर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कामकाम पर सतत् निगरानी रखें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के कौन-कौन से फिडर में कितनी बार समस्या उत्पन्न हुई है, इसकी रिपोर्ट तैयार करें। समस्या का समाधान कितने समय के भीतर किया गया, इसकी जानकारी समय सीमा की बैठक में प्रस्तुत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Read More : Video- मूसलाधार बारिश से लोगों को आवागमन में हुई परेशानी, वहीं किसानों के चेहरे खिले

इसी प्रकार बरसात के मौसम में पेयजल स्त्रोतो की साफ-सफाई और नल-जल योजना एवं हैण्ड पंप चालू हालत में रखने के लिए पीएचई के अधिकारी को निर्देशित किया है। जिला अधिकारी एवं विभागीय एसडीओं निरंतर फिल्ड विशिट करें। हेण्डपंप आदि के मरम्मत के पश्चात आस-पास निवास करने वाले आम आदमी से प्रमाण पत्र लिया जाय। पिछले एक माह में किए गए मरम्मत एवं साफ-सफाई की रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कलेक्टर ने कहा है।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विभाग के काम-काज की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत् मॉनिटरिंग की आवश्यकता है। इसके लिए जिला अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी शतप्रतिशत आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करें। परियोजना अधिकारियों की बैठक अलग-अलग परियोजनाओं में आयेाजित करने के लिए जिला अधिकारी को कहा है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की तैयारी की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि चिकित्सकों का मुख्यालय में रहना सुनिश्चित किया जाय। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक समय पर उपलब्ध रहें। स्वास्थ्य केन्द्रों और मितानिनो की दवा पेटियों में आवश्यक दवाईयां उपलब्ध रहे। मॉनिटरिंग के लिए सीएमएचओ व बीएमओ अपने अधिनस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दास्त न करे, जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कर जिला कार्यालय को सूचित करें। बैठक में सौर सुजला योजना एवं शिक्षा विभाग के काम-काज की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग