26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- मूसलाधार बारिश से लोगों को आवागमन में हुई परेशानी, वहीं किसानों के चेहरे खिले

- एक बजे से मूसलाधार बारिश की वजह से शहर हो गया जलमग्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 Jul 2018, 7:29 PM IST

मूसलाधार बारिश से लोगों को आवागमन में हुई परेशानी, वहीं किसानों के चेहरे खिले

मूसलाधार बारिश से लोगों को आवागमन में हुई परेशानी, वहीं किसानों के चेहरे खिले

जांजगीर-चांपा. जिले में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग घर में ही दुबके रहे, वहीं सड़कें सूनी दिखाई दी। लोगों का रोजमर्रा का काम काज प्रभावित रहा। इस साल की अब तक की सबसे अधिक रिकार्ड बारिश बताया जा रहा है। बारिश के कारण जहां लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिले में रविवार को तबाही की बारिश हुई। सुबह तक तो रिमझिम बारिश होती रही, वहीं 11 बजे के बाद बारिश अपने पूरे रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। एक बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से एक ओर पूरा शहर जलमग्न हो गया वहीं नालियों का पानी सड़क पर आ गया।

Read More : Video- रोढ़ा ढाबा की ये हकीकत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पढि़ए पूरी खबर...

लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अमूमन शहर के प्रत्येक वार्डों में पानी भर गया। नालियों का पानी भी सड़क में आ गया। मोहल्लों में इस बात का पता नहीं चल रहा था कि नाली कहां पर है और सड़क कहा है। रविवार होने के कारण थोड़ी राहत यह मिली कि उन्हें कहीं आना-जाना नहीं पड़ा।

लगातार बारिश की वजह से व्यवसायियों का कारोबार अच्छा खासा प्रभावित हुआ। इसी तरह ग्रामीण अंचलों में लगातार बारिश होने से खेतों में भी राहत की धार चलने लगी। खेतों की फसल डूब गया था। इससे फसल को नुकसान होने की भी आशंका जताई जा रही है। इसी तरह उन किसानों को बड़ा फायदा होगा, जिन्होंने बियासी के लिए तैयारी की थी। बारिश ने सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी है। नाली जाम होने से बारिश का पानी सड़क पर बहने लगा। बस्तियों की गलियों में नाली का पानी बहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग