
जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह विकासखंड के गौरव ग्राम अफरीद के जमड़ी नाले के करीब औद्योगिक संयंत्र स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम जागरण महिला समिति के सैकड़ो महिला सदस्यों ने बुधवार की सुबह सरपंच के घर के सामने कीर्तन भजन कर विरोध प्रदर्शन किया।
इनके विरोध प्रदर्शन को देखकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और मामले को लेकर जांच कार्रवाई पूरी की। गौरव ग्राम अफरीद के ग्राम जागरण महिला समिति के सदस्यों ने बताया कि चांपा तहसील के ग्राम बहेराडीह में स्थापित टाइल्स फैक्ट्री के दूषित वातावरण में काम करने वाली मजदूरों की सिलकोसिस नाम घातक बीमारी से मौत हो गई थी।
इसके बाद विवादित फैक्ट्री को शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। उसी विवादास्पद फैक्ट्री का नाम बदलकर अफरीद में स्थापित किया जा रहा है। फैक्ट्री के लिए ग्राम पंचायत में गुपचुप तरीके से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी।
शिकायत के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर ग्राम जागरण महिला समिति की महिलाएं एवं पुरूष चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को सरपंच लता राठौर के घर के सामने कीर्तन भजन कर शुरू कर दिया। सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच करते हुए पूरी रिपोर्ट प्रशासन को सौपने की बात कही है।
Published on:
17 May 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
