7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: युवाओं ने कहा-मतदान न केवल हमारा अधिकार बल्कि कर्तव्य भी…

CG Election News: युवा वोटर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023: युवाओं ने कहा-मतदान न केवल हमारा अधिकार बल्कि कर्तव्य भी...

CG Election 2023: युवाओं ने कहा-मतदान न केवल हमारा अधिकार बल्कि कर्तव्य भी...

पामगढ़। CG Election News: युवा वोटर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं। पत्रिका के कार्यक्रम यूथ की वॉयस से जुड़े चैतन्य कॉलेज पामगढ़ के छात्रों ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।

इस दौरान छात्रों ने न केवल महाविद्यालय परिवार के साथ मतदान में पूर्ण सहभागिता निभाने का संकल्प लिया बल्कि अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा निधि देव दास ने पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए मतदान के लिए जागरूक करने सराहनीय पहल बताया।

युवाओं ने इस दौरान बेबाकी से अपनी बातें भी रखी। युवाओं ने कहा कि वे उन्हें चुनेंगे जो युवाओं के लिए रोजगार, अच्छी शिक्षा, अच्छे शैक्षणिक संस्थान और क्षेत्र विकास को अपनी प्राथमिकता में रखेंगे। इस दौरान युवाओं ने निडर होकर बिना किसी प्रलोभन में आए स्वच्छ मन से अपने मत का दान करेंगे। इस दौरान महाविद्यालय के डायरेक्टर वीरेन्द्र तिवारी, एनएसएस प्रभारी संजय बघेल, समेत विद्यालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पत्रिका के इस कार्यक्रम की सराहना की।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: समर्थन मूल्य की राशि तीन हजार से होगी पार...राहुल गांधी

हमें जागरुक होकर मतदान करना चाहिए। मतदान जब होते हैं तो बहुत से लोग कई तरह के लालच देते हैं। कोई पैसे का लालच देता है तो शराबियों को शराब का। ऐसे प्रलोभनों से बचना चाहिए- नीशु बंजारे, छात्रा, बीएससी मैथ्स

मतदान में हमारी शत-प्रतिशत भागादारी होनी चाहिए। मैं मतदान जरूरी करने जरूर जाऊंगी। अच्छी शिक्षा, रोजगार और विकास को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवार का ही चुनाव हमें करना चाहिए- मधु महिलांगे, छात्रा, बीए प्रथम वर्ष

मतदान का मतलब होता है मत का दान इसलिए हमें सोच-समझकर अपने मत का दान करना चाहिए। किसी प्रकार के बहकावे या किसी प्रकार के लोभ-लालच में आकर किसी भी परिस्थति में मतदान नहीं करना चाहिए। हमें एक उचित व्यक्ति को चुनना चाहिए ताकि अच्छे राष्ट्र और एक अच्छे उम्मीदवार का चुनाव कर सके- अरूज वर्मा, छात्र बीएड सेकंड ईयर

वोटिंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। मैं जरुर मतदान करूंगा और अन्य लोगों को भी प्रेरित करूंगा। मेरा मानना है कि सरकारी चाहे किसी भी बने, शिक्षा व्यवस्था की दिशा में और प्राथमिकता के साथ काम करने की आवश्यकता है। अच्छे संस्थानों की संख्या बढऩी चाहिए। जिला एजुकेशन हब बने- नवीन जांगड़े, बीजे, एमए

एक सशक्त नेता का चुनाव करना है। हमें एक सभ्य समाज के तौर पर जातिवाद और पैसों के प्रलोभन के चक्कर में न पड़ते हुए सही नेता का चुनाव करना चाहिए। ताकि समय आने पर वो नेता आपकी बात सुने और हमारी समस्याओं का निराकरण करा सके- पंकज कुर्रे, पीजीडीसीए

मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है तो हमें इस अधिकार का उपयोग करना चाहिए और मतदान अवश्य करना चाहिए। भारतीय होने के नाते ये हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र के त्योहार में भागीदारी दर्ज कराएं- आशुतोष आदित्य, छात्र, बीएड सेकंड ईयर