घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार सुबह की है। ग्राम पंडरीपानी निवासी विनय कुमार अपनी भाभी जमुना और बीमार भतीजा को लेकर स्कूटी से बगीचा अस्पताल इलाज करवाने जा रहा था। इसी दौरान बगीचा के तहसील चौक के पास रायपुर से रांची जा रहे एक छोटे पिकअप वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार विनय, भाभी जमुना और भतीजा सतीश सड़क में गिर गए।