जशपुरनगर. Corona positive: जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के ग्राम महादेवडांड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में 18 छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग समेत जिला प्रशासन में हडक़ंप (Stired in administration) मच गया है। एक इतनी बड़ी संख्या में इस आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद सभी को स्कूल परिसर में ही आइसोलेट किया गया है। पखवाड़ेभर पूर्व भी जिले के एक हायर सेकेंडरी स्कूल की 13 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली थीं।