
Road accident (Representational Photo)
Road Accident: जशपुर से होकर गुजरने वाली गुमला-कटनी एनएच-43 पर गम्हरिया में गुरुवार को सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने निर्ममता से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दोनो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इस दर्दनाक हादसे में जशपुर के गम्हरिया में लकड़ा गैरेज के नाम से वाहनों के वायरिंग और इलेक्ट्रिक का काम करने वाले मैकेनिक अब्दुल लकड़ा और हीरा राम की असमय मौत से समूचे इलाके में शोक का वातापरण है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन अत्यधिक तेज़ रफ्तार पर था और चालक ने नियंत्रण खोते हुए पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
तड़के लगभग 5:30 बजे हुए इस दुर्घटना के उपरांत आरोपी चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस दल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे की खबर लगते ही गुरूवार को जशपुर के गम्हरिया में स्थित सारे मोटर वाहन गैरेज और मोटर पार्ट्स की दुकाने बंद रही और लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है, लोग आरोपी वाहन चालक को शीघ्र पकडऩे की मांग कर रहे हैं।
दोनो शवों का पंचनाम और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सुपूर्द कर दिया गया है। अभी तक वाहन और चालक का कोई सुराग नहीं, मिला है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। - मोरध्वज देशमुख, सिटी कोतवाली प्रभारी जशपुर।
Published on:
13 Feb 2026 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
