CG Road Accident: नए साल का जश्न मनाने निकले चार युवाओं की खुशियां सडक़ हादसे में मातम में बदल गईं। स्टेट हाईवे-27 कुनकुरी-तपकरा-लावाकेरा मार्ग पर तपकरा थाना क्षेत्र के कोतईबीरा के पास देर रात हुए हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक और युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसकी स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।