डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार घायलों को सिर, हाथ, पैर व चेहरे में चोटें आई हैं, और घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि शहर के हृदयस्थल एवं स्टेट हाईवे रायगढ़ रोड की हालत तो बद्तर हो ही चुकी है, जिससे आए दिनों लोग सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में (CG Road Accident) गिरकर खमियाजा भुगत रहे हैं। कदमघाट समीप एनएच 43 में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों से वाहनों को भारी टूट फूट के साथ, किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।