CG Suspend: उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर केन्द्र में उपस्थित होने के लिए कहा है। लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने दोकडा़ के सरपंच बलराम भगत और गांव वालों को श्रम दान करने अपने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुन्दर और सुघ्घर बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आपके गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन को साफ सुथरा रखना आपकी जिम्मेदारी है।