किसान गुरुनारायण ने बताया कि उनके पास कुल 3.303 हेक्टर जमीन हैं जिसमें वे खरीफ सीजन में धान की खेती करते हैं तथा रबी सीजन में भी कुछ रकबे में धान की खेती करते हैं। जिससे खेती का खर्चा ज्यादा एवं उत्पादन अपनी इच्छा के अनुरूप नहीं मिल पाता था पानी की खपत भी बहुत ज्यादा होती थी।उसने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रवि रोशन टोप्पो से संपर्क करके अब धान के बदले ग्रीष्मकालीन मूंगफली फसल की खेती कर रहा है।