9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरने वाली महिला नेता समेत पूरा परिवार लापता, ससुर ने दर्ज करवाई अपहरण की शिकायत

कोतबा चौकी इलाके की रहने वाली रजनी सिदार नाम की एक महिला ने कुछ दिन पहले बीडीसी पद पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फॉर्म भरा था। बीते मंगलवार की शाम को कुछ लोग महिला के घर आये और विधायक से मिलने की बात कह कर रजनी उसके पति और बच्चे को भी साथ लेकर गए लेकिन अब तक वापस घर नहीं लौटे।

less than 1 minute read
Google source verification
चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरने वाली महिला नेता समेत पूरा परिवार लापता, ससुर ने दर्ज करवाई अपहरण की

चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरने वाली महिला नेता समेत पूरा परिवार लापता, ससुर ने दर्ज करवाई अपहरण की

जशपुर. पंचायत चुनाव में बीडीसी पद की उम्मीदवार महिला नामांकन फॉर्म भरने के बाद परिवार समेत गायब हो गयी है। महिला के ससुर ने इस मामले में थाने जा कर महिला और परिवार के अन्य सदस्यों के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोनिया गांधी के खिलाफ छपी खबर शेयर करना अधिकारी को पड़ा भारी, निलंबित

जानकारी के अनुसार, कोतबा चौकी इलाके की रहने वाली रजनी सिदार नाम की एक महिला ने कुछ दिन पहले बीडीसी पद पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फॉर्म भरा था। बीते मंगलवार की शाम को कुछ लोग महिला के घर आये और विधायक से मिलने की बात कह कर रजनी उसके पति और बच्चे को भी साथ लेकर गए लेकिन अब तक वापस घर नहीं लौटे।

महिला के ससुर ने शंकर सिदार ने थाने में महिला और परिवार के अन्य सदस्यों के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बहु के भाजपा समर्थन में पर्चा भरने के कारण नामांकन वापस लेने का दबाव बनाने के लिए ही उनका अपहरण हुआ है।

ये भी पढ़ें: आबकारी मंत्री को ब्लैकमेल करने वाले को पकडऩे वाली टीम पर गिरी गाज, हेड कांस्टेबल सहित दो लाइन हाजिर

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग