scriptजौनपुर जिला जेल पर पहुंची भारी फोर्स, बाहुबली धनंजय सिंह को बरेली लेकर हुई रवाना | Patrika News
जौनपुर

जौनपुर जिला जेल पर पहुंची भारी फोर्स, बाहुबली धनंजय सिंह को बरेली लेकर हुई रवाना

जौनपुर में सुबह सुबह ही राजनीतिक तपिश एकाएक काफी बढ़ गई जब जिला जेल पर भारी फोर्स पहुंची। कुछ ही मिनटों में साफ हो गया की बाहुबली धनंजय सिंह को बरेली जेल यूपी की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। जौनपुर से इसकी दूरी करीब 540 किमी. है। सड़क मार्ग से 8 से 10 घंटे लगते हैं। बता दें की माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी बरेली जेल में रखा गया था।

जौनपुरApr 27, 2024 / 10:26 am

anoop shukla

शनिवार सुबह ही जौनपुर में गहमा गहमी काफी बढ़ गई, मामला बाहुबली धनंजय सिंह से जुड़ा है।जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जेल बदली जा रही है। शनिवार सुबह उन्हें जौनपुर जेल से हाई सिक्योरिटी बरेली जेल ले जाया गया। पुलिस एंबुलेंस से पूर्व सांसद को लेकर बरेली के लिए रवाना हुई है। एंबुलेंस में बैठते धनंजय सिंह का वीडियो सामने आया है। 
धनंजय सिंह को इंजीनियर अभिनव सिंघल के अपहरण और रंगदारी मामले में जौनपुर की MP-MLA कोर्ट ने 6 मार्च को 7 साल की सजा सुनाई थी। तब से यानी 53 दिन से वह जौनपुर जेल में बंद है। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बसपा ने जौनपुर से टिकट दिया है। भाजपा ने यहां से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को उतारा है। कृपाशंकर सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वॉइन की थी। जौनपुर में 29 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन होना है।
धनंजय सिंह की जेल शिफ्ट करने को लेकर जेल प्रशासन ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।

धनंजय सिंह के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने कहा-सुबह 6 बजे जब जेल के गेट पर गाड़ियां लगीं, तब हमें पता चला कि धनंजय सिंह को बरेली शिफ्ट किया जा रहा है। उनको बरेली जेल भेजने की चर्चा पिछले 5 दिनों से चल रही थी। जौनपुर में चुनाव को देखते हुए उनकी जेल बदली गई है। उन्होंने कहा- इस पूरे मामले में हम सभी हैरान हैं। इसे भाजपा की हड़बड़ी कहा जा सकता है। धनंजय की पत्नी श्रीकला रेड्‌डी इस मामले में दोपहर में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी।
जेल के बाहर पहुंची धनंजय की समर्थक इंदु सिंह ने कहा-हमें पहले ही पता चल गया था कि बीजेपी ऐसा कुछ करने वाली है, इसलिए हम यहां पहुंच गए।

MP-MLA कोर्ट से मिली सजा के खिलाफ धनंजय सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। इस अपील पर गुरुवार को सुनवाई पूरी हो चुकी है। हाईकोर्ट इस पर आज यानी शनिवार को फैसला सुना सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो