
जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
Lok sabha election 2024: जौनपुर में सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब से सपा और कांग्रेस एक हुई है। डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। दिल्ली वाले शहजादे कहते हैं। ये शहजादे शह और मात भी देंगे।
Lok sabha election 2024: जौनपुर जिले के नौपेड़वा क्षेत्र के बेलापार में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि चार सौ पार का नारा देने वाले अब चार सौ हारने जा रहे हैं। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस भर्ती का पेपर जानबूझकर लीक कराया गया। पेपर लीक होने वालों पर बुलडोजर नहीं चला। भाजपा ने दस साल में एक तिहाई जीवन बर्बाद किया है। किसानों के खाद से 10 किलो खाद चोरी की है। नैनो यूरिया बनाने वाले भारत छोड़कर भाग गए। जौनपुर के मेडिकल कॉलेज को खंडहर बना दिया। इन्होंने आय दोगुनी करने का वादा किया। लेकिन किसी की भी आय दोगुनी नहीं हुई। बल्कि लागत बढ़ गयी। किसान घाटे में जा रहे है। बड़े उद्योगपतियों का 25 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया। किसानो का लाखो का कर्ज माफ नही किया। गरीबों का किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा । सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। जबरदस्ती कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। अब इस वैक्सीन से जान को खतरा पैदा हो गया। इन्होंने वैक्सीन कंपनियों से चंदा वसूला। इलेक्ट्रोल बॉन्ड ने इनकी भ्रष्टचार की पोल खोल दी। इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। लखनऊ और दिल्ली वाले हम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त कर दी। खाकी वर्दी वालों के भी नौकरी तीन साल की हो जाएगी। बसपा और भाजपा एक है। सपा सुप्रीमो ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर बसपा प्रत्याशी का टिकट काटा गया।
Published on:
23 May 2024 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
