6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी नेता और भोजपुरी स्टार रवि किशन ने गोद लिया अपना गांव बिसुहीं बराई

रवि किशन ने गोद लिया जौनपुर का अपना गांव बिसुहीं बराही, कहा मैं कराउंगा इसका विकास।

2 min read
Google source verification
Ravi Kishan Adopt his parental Village

रवि किशन ने गोद लिया अपना गांव

जौनपुर. भोजपुरी स्टार और यूपी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए रवि किशन ने जौनपुर में अपेन पैतृक गांव को गोद लिया है। उन्होंने कहा है कि वो अपने इस गांव का विकास करेंगे। रवि किशन जौनपुर के बिसुहीं बराईं गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने गांव में खड़ंजा रास्ता, सड़क निर्माण, मंदिर निर्माण शौचालय, स्कूल, अस्पताल व सोलर लाइट आदि योजनाओं का लाभ दिलवाएंगे।


अपने गांव पहुंचे रवि किशन ने हां विकास योजनाओ के बारे में चर्चा किया। उन्होंने कहा कि इस गांव को खुले में शौच मुक्त ओडीएफ योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने के लिए प्रशासन से बात करूंगा, ताकि इस गांव का समुचित विकास हो सके। मैं इसी गांव की माटी में पला बढ़ा हूं, रंगमंच पर तरह तरह के अभिनय करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मैंने मेहनत की इसलिए एक संदेश देता हूं की आप अपने बच्चों को पढ़ाएं-लिखाएं और उनमें एक नई ऊर्जा का संचार करें। इससे हर घर में रवि किशन पैदा होगा।


आज देश के विकास के लिए शिक्षा सबसे जरुरी है। अगर इस गांव का भविष्य सुधारना है तो सबसे पहले बच्चों में शिक्षा का उदय करना होगा। रवि किशन ने गांव में झाड़ू लगा कर स्वच्छ्ता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि मैंने झाड़ू उठा लिया है अब इस गांव की सफ़ाई का ध्यान हम सभी को रखना है। लोगों को शपथ दिलाया कि वो गांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना सहयोग करें।


लखनऊ सेंट्रल की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि लोंगो ने उनके अभिनय को सराहा है और मेरी एक और जबदरस्त फिल्म मुक्केबाज़ भी आ रही है। जिसमे मेरा अद्भुत रूप देखने को मिलेगा। इसके अलावा कई और फिल्में भी तैयार हैं जो जल्द ही आप सबके सामने होगी। आज जो प्यार और सम्मान मेरे गांव ने मुझे दिया है वो शब्दों में कभी बयां नही कर सकता।


इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शशांक किशन, श्यामजीत यादव जय हिंद सिंह, राम प्यारे, अरविन्द अंग, विराट, विवेक, बच्चन सिंह, बब्बर सिंह उदयराज सिंह, राजबली सिंह आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी डी सी अरविन्द प्रताप सिंह ने किया और ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

by JAVED AHMAD