11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी वर्ग के देवता है चित्रगुप्त महराज,दर्शन करने से पूर्ण होती है मनोकामना

छप्पन भोग लगाकर की गई महाआरती

2 min read
Google source verification
सभी वर्ग के देवता है चित्रगुप्त महराज,दर्शन करने से पूर्ण होती है मनोकामना

सभी वर्ग के देवता है चित्रगुप्त महराज,दर्शन करने से पूर्ण होती है मनोकामना

जौनपुर. चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर रुहट्टा में भव्य श्रृगार किया गया व बाबा भोलेनाथ मंदिर को भी आकर्षण फूलों व रंगीन लाइटों से भव्य सजावट किया गया था। छप्पन भोग लगाकर व महाआरती भी किया गया। भजन गायक पंकज सिन्हा व शैली गगन ग्रुप द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया गया भगवान के भजन सुनकर लोग झूम उठे।

इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के दर्शन मात्र से ही लोगों की मनोकामना पूरी होती है। ब्रह्मा भगवान की काया से उत्पन्न भगवान चित्रगुप्त संसार का लेखा जोखा रखते हैं भगवान चित्रगुप्त आज हर घर घर में है। कहा कि चित्रगुप्त धर्मशाला के विकास में जो भी सहयोग होगा उसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा मार्गदर्शन किया है भगवान चित्रगुप्त सबके भगवान हैं। दीवानी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष आमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि जो इंसान कलम दवात का प्रयोग कर लिया वो भगवान चित्रगुप्त का हो गया भगवान चित्रगुप्त सभी वर्ग के भगवान हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रह्मा जी ने संसार में चित्रगुप्त भगवान को भेजा जो आज पूज्यनीय हैं उनके दर्शन करने से हर दुःख दर्द दूर होता है।

डॉ मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि आज का आयोजन समाज में एकजुटता पैदा करती हैं व लोगो मे धार्मिक अनुष्ठान करने की प्रेरणा मिलती है। प्रोग्राम का आयोजन अखिल भारतीय कॉयस्थ महासभा व कायस्थ कल्याण समिति व चित्रगुप्त सभा ने संयुक्त रूप से किया व बृहद भंडारा का भी आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष निलमणि श्रीवास्तव व संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया। प्रदीप श्रीवास्तव , श्यामलकान्त , डा0 रजनीश श्रीवास्तव ,डा0 एन के सिन्हा, डा0 नीलेश श्रीवास्तव शशि कुमार श्रीवास्तव गुड्डू, राकेश श्रीवास्तव साधु, डा0 इन्द्रसेन श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार , योगेश श्रीवास्तव पत्रकार , मनीष अस्थाना अमित श्रीवास्तव अमूल्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।