
मृतक की फाइल फोटो सोर्स पत्रिका
Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक रेस्टोरेंट के सामने शनिवार की आधी रात बाद एक बुजुर्ग का शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सेवानिवृत्ति जिला युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव 65 वर्ष के रूप में हुई। वह शनिवार की दोपहर बाद से लापता चल रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला और एक युवक, रामकृपाल के शव को स्कूटी पर लादकर रेस्टोरेंट के बाहर फेंकते हुए दिखे हैं।
Jaunpur News: जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने सेवानिवृत्ति जिला युवा कल्याण अधिकारी राम कृपाल यादव शव मिला है। मृतक शनिवार की दोपहर बाद से लापता चल रहे थे। करीब 14 घंटे बाद उनका शव बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला और एक युवक, रामकृपाल के शव को स्कूटी पर लादकर रेस्टोरेंट के बाहर फेंकते हुए दिखे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फोरेंसिक टीमों ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
रिटायर्ड युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव मूल रूप से खुटहन थाना के गांव मैरवां के रहने वाले थे। वर्तमान समय में वह शहर की पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सुंदर नगर कॉलोनी में रहते थे। परिजनों के मुताबिक वह 31 मई को दोपहर 2 बजे घर से अपने पोते के साथ रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौट के बाद घर से थोड़ी दूर पहले वह एक रेस्टोरेंट के पास गाड़ी से उतर गए। उन्होंने अपने पोते से कहा कि आप चलिए हम यही रुक रहे हैं। शाम को जब निमंत्रण में चलना होगा तब हम फोन करेंगे गाड़ी लेकर आ जाना। लेकिन जब देर शाम तक फोन नहीं आया। परिजनों ने फोन मिलाया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो कमरे में आते हुए वह दिखाई दिए लेकिन जाते हुए दिखाई नहीं दिए।
रिश्तेदार सुनील ने बताया- हमने ने रात 1:30 बजे तक खोजा, पर रामकृपाल का कुछ पता नहीं चला। एक बार फिर से सीसीटीवी चेक किए तो देखा रात 2 बजे एक महिला और एक युवक, रामकृपाल को स्कूटी पर बैठाकर रेड चिली रेस्टोरेंट तक ले गए। वहीं सड़क पर शव को फेंक कर फरार हो गए।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस का मानना है। कि हत्या की संभावनाओं से नकारा नहीं जा सकता है। लेकिन मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी सवार महिला और युवक की पहचान करने में जुटी है
Updated on:
01 Jun 2025 01:57 pm
Published on:
01 Jun 2025 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
