11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस पहुंची तो लड़की कर रही थी अर्धनग्न पुरुष का मसाज, जौनपुर में मसाज पार्लर का भांडाफोड़

पुलिस की छापेमारी में हुआ अवैध मसाज पार्लर का खुलासा। जौनपुर के लाइन बाजार थाने के वाजिदपुर का मामला।

2 min read
Google source verification
Illegle Massage Parlour in Jaunpur

मसाज पार्लर पर छपेमारी

जौनपुर. जौनपुर में भी अवैध मसाज पार्लर ने जाड़ जमा ली है। पुलिस की नाक के नीचे बंद कमरे में धड़ल्ले से अवैध धंधा चल रहा है। पुलिस टीम ने गुरुवार को छापा मार तो लाइन बाज़ार थानांतर्गत वाजिदपुर तिराहे ओर मौजूद एक बिल्डिंग में इसका खुलासा हो गया। एक महिला वहां पुरुष का मसाज करते रंगे हाथ पकड़ी गई। हालांकि पुलिस ने सिर्फ संचालक के खिलाफ ही कार्रवाई की है। महिला और पुरुष के मामले में लीपापोती कर दी गई।

लाइन बाजार पुलिस बैंकों में संदिग्धों की तलाशी लेने निकली थी। पुलिस वाजिदपुर स्थित एक नामचीन बिल्डिंग के पास पहुंची थी। चर्चा है कि यहां पुलिस को भनक लगी कि मसाज पार्लर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। इसके बाद मौके पर एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय भी पहुंच गए। फिर पुलिस ने अवैध रूप से संचालित मसाज सेंटर पर छापा मारा। जहां बंद कमरे में एक पुरूष अर्धनग्न हालत में लेटा हुआ था उसके पास खड़ी एक महिला शरीर का मसाज कर रही थी। वहां का नजारा देख और महिला के पुरुष का मसाज करते देख पुलिस ने कथित रूप से इस सेंटर को संचालित कर रहे हैं युवक को गिरफ्तार कर लिया। उधर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं।

एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पैदल गश्त के दौरान सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी। हालांकि पुलिस को मौके पर संदिग्ध या गलत हरकत करते कोई न दिखा न पकड़ा गया। बावजूद इसके मामले की तह तक जाने के लिए संचालक से पार्लर का लाइसेंस मांगा गया है। वैसे भी जौनपुर में जिस्मफरोशी का धंधा खूब फल-फूल रहा है। यह धंधा पहले कई नामचीन होटलों में चलता था। जिसे देख कई लोगों ने मकानों में भी करना शुरू कर दिया। हालांकि इसका कई बार भंडाफोड़ भी हो चुका है, लेकिन पुलिसियां कार्रवाई के कुछ दिन बाद ये धंधा फिर से अपनी रौ में आ जाता है।

कई बार हुई छापेमारी के दौरान यह बात सामने आ चुकी है कि जिस्मफरोशी के इस घंधे में कुछ आस-पास के जिलों से भी युवतियां आती हैं। कई लड़कियां बसों और ट्रेन से आती हैं तो कुछ खास के लिये गाड़ियों की व्यवस्था भी की जाती है।

By Javed Ahmad