
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ उसके प्रेमी और दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, दोनो ही टैंपो चलाकर कमाई करते हैं।
पीड़िता के पिता के मुताबिक मंगलवार की शाम उसकी बेटी से शादी करने की बात कहकर प्रेमी आकाश सोनकर ने उसे बजरंगनगर स्थित एक मंदिर में बुलाया। बेटी के वहां पहुंचने पर दूसरे मंदिर में शादी करने की बात कहकर आकाश उसे ऑटो रिक्शा से चंदवक स्थित अपने एक दोस्त के घर लेकर गया। उसने कहा कि अगली सुबह दोनों शादी करेंगे। रात में दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया।
युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के घरों की कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर युवती को बचाया। किसी तरह घर पहुंची युवती ने परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजनों ने सुबह ही थाने पर जाकर जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती को अभिरक्षा में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चंदवक निवासी आरोपी आकाश सोनकर और शिवशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों टेंपो चालक हैं। SP जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी। पीड़िता जिसे भी चिह्नित करेगी उस पर कार्रवाई होगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -
Updated on:
20 Mar 2025 10:42 am
Published on:
20 Mar 2025 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
