प्रेमी की शर्त मानते हुए महिला ने 3 साल पहले अपने पति को तलाक दे दिया और अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी। इस दौरान दोनों का प्रेम संबंध बना रहा। लेकिन जब महिला ने शादी करने की बात की, तो युवक ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। युवक ने कहा कि वह पहले अपनी बहनों की शादी करेगा और फिर अपनी शादी के बारे में सोचेगा। लेकिन महिला इस बात को मानने को तैयार नहीं थी। जब बार-बार कहने के बाद भी युवक ने शादी से इनकार कर दिया, तो महिला थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत दर्ज करा दी।