मामला जौनपुर के नेवड़िया थानाक्षेत्र का बताया गया है। यहां के जवंसीपुर गांव निवासी रामपाल कन्नौजिया की बेटी गुड्डी करीब आठ महीने पहले अपने किसी परिचित को मोबाइल से फोन कर रही थी। किसी गफलत में उससे गलत नंबर लग गया, उसे एहसास हुआ तो उसने तुरंत फोन काट दिया। यह फोन हरदोई जिले के मल्लावां थानान्तर्गत गुलाबपुरवा गांव के रजनीश लोधी को लगा था। अपने मोबाइल पर एक अंजान नंबर देखकर जब उसने रिटर्न कॉल किया तो गुड्डी से बात हो गई।