11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SIB ने की जौनपुर के बर्तन व्यापारी पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर वसूला 15 लाख जुर्माना

जौनपुर के शाहगंज कस्बे के बर्तन व्यापारी पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (SIB) ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में छापेमारी कर 15 लाख जुर्माना वसूला है।

less than 1 minute read
Google source verification
Tax evasion caught in utensil trader jaunpur

Jaunpur News

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली चौक पर एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) की टीम ने बर्तन व्यापारी के यहां बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी है। 9 घंटे चली छापेमारी की कार्रवाई में एसआईबी ने प्रतिष्ठान सहित दो गोदामों पर सघन जांच खंगाले और सीज किए। इसके बाद मिली टैक्स चोरी के अनुसार व्यापारी से 15 लाख रुपए जुर्माने के वसूले। यह कार्रवाई एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अनिल हरित के नतृत्व में हुई। कार्रवाई के दौरान जिस तरह से टीम छापेमारी उससे कि टीम को व्यापारी के गोदामों की सही लोकेशन कैसे मिली।

रितेश बर्तन भंडार पर हुई छापेमारी

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की वाराणसी इकाई ने डिप्टी कमिश्नर अनिल हरित के नेतृत्व में शुक्रवार कोतवाली चौराहे स्थित पूर्वी कौड़िया निवासी आशुतोष जायसवाल की रितेश बर्तन भंडार फर्म पर छापेमारी की जो शनिवार सुबह तक चली। इस दौरान इस फर्म के दो ऐसे गोदामों पर भी टीम ने खुद से पहुंचकर छापेमारी की जो दस्तावेजों में भी दर्ज नहीं है। इससे हड़कंप मच गया। टीम ने 9 घंटों तक चली इस कार्रवाई में दस्तावेजों और टैक्स पेमेंट की जांच की जिसमे काफी अनियमितताएं मिली हैं।

रात 1 बजे तक चली कार्रवाई

एसआईबी की कर्रवाई शुक्रवार दोपहर बाद से रात 1 बजे तक चली। व्यापारी के दोनों गोदामों बर्तन मिले जबकि इनका दस्तावेजों में कहीं जिक्र ही नहीं है। ऐसे में टीम ने व्यापारी पर 15 लाख का जुर्माना लगाया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दस्तावेजों की जांच में माल से कम टैक्स पे करने की बात सामने आई है। ऐसे में 15 लाख का अर्थदंड लगाया गया है। इसके अलावा दो ऐसे गोदाम भी मिले हैं जो अभिलेख में दर्ज नहीं है। उसपर भी कार्रवाई की जा रही है।