5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर पथराव

तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, घायलों का हुआ मेडिकल चेकअप।

2 min read
Google source verification
Stone Pelting

पथराव

जौनपुर. यूपी के जौनपुर जिले के सिंगरामऊ में नाप करने गए राजस्व कर्मियों पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों की चिकित्सकीय जांच भी करा ली गई है। वहीं शाहगंज में ज़मीन विवाद में ही मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

आजमगढ़ के युवक नेपाल सीमा पर चला रहे प्राइवेट मोबाइल फोन एक्सचेंज, एसएसबी जवान भी शामिल

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की मौर्या बस्ती में अच्छे लाल मौर्य और संतोष मौर्य के बीच लंबे अरसे से जमीन विवाद चल रहा है। अच्छे लाल ने प्रार्थना पत्र देकर पैमाइश और पथरगड्डी कराने की मांग की थी। उसके प्रार्थना पत्र पर राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार अपने साथ तिवारी लेखपाल अजय कुमार पांडेय, धर्मचंद मौर्य, लालचंद गौतम, जयप्रकाश उपाध्याय, सुशील श्रीवास्तव आदि को लेकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

टीम को वहां देखते ही अगला पक्ष उग्र हो गया। कहासुनी शुरू हो गयी जो जल्द ही मारपीट और पथराव में बदल गयी। इसमें राजस्व निरीक्षक अनिल, लेखपाल धर्मचन्द, अच्छे लाल मौर्य, उनकी पत्नी बिंदु मौर्य, पुत्र कृष्ण मुरारी घायल हो गए। इसके बाद वहां तनाव फैल गया। लेखपाल धर्मचंद मौर्य की तहरीर पर पुलिस संतोष मौर्या उनकी पत्नी रीता मौर्या, पुत्र रोहित, बहन राम दुलारी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

शाहगंज क्षेत्र के गौसपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से चंद्रेश (26 वर्ष) पुत्र राम अवध व उसकी पत्नी रीता (24 वर्ष) वहीं दूसरे पक्ष से प्रमिला (40 वर्ष) पत्नी चंद्रिका प्रसाद घायल हो गए। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

By Javed Ahmad