12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने बैच के टॉपर नए डीएम ने संभाला कार्यभार, चार्ज लेते ही दिया यह निर्देश तो मचा हड़कंप

नवागत जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कोषागार में प्रभारी जिलाधिकारी आलोक सिंह से जिलाधिकारी का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया...

2 min read
Google source verification
DM,DM Order,Jaunpur Dm,jaunpuir news,

अपने बैच के टॉपर नए डीएम ने संभाला कार्यभार, चार्ज लेते ही दिए ये निर्देश तो मचा हड़कंप

जौनपुर. नवागत जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कोषागार में प्रभारी जिलाधिकारी आलोक सिंह से जिलाधिकारी का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आर.पी. मिश्र, रामआसरे सिंह, मुख्य कोषाधिकारी राकेश सिंह एवं सभी उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण भवन लो.नि.वि. में जिले के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यो की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी 2010 बैच के आइ.ए.एस अधिकारी हैं। इनका प्रशिक्षण झांसी में हुआ है तथा ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आगरा , मुख्यविकास अधिकारी फैजाबाद में लगभग तीन वर्ष कार्य करने के उपरान्त जिलाधिकारी मथुरा में रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, पीडी पीके राय, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, डी.पी.आर.ओं.सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अधि.अभि ला.नि.वि. डी.सी. गुप्ता, विद्युत डी.सी. गुप्ता उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, मछलीशहर विमल कुमार दुबे, शाहगंज जयनरायन सचान, बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर रमापति बिन्द, जिला समाज कल्याण अधिकारी बिपिन कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

बता दें कि, नये डीएम सन् 2010 बैच के आईएएस आफिसर हैं। वे अपने बैच के टॉपर लिस्ट में 83 वीं रैंक प्राप्त किया था। डायरेक्ट आईएएस ऑफिसर को जिले का डीएम बनाये जाने से बुध्दजीवियों व आम नागरिको में नई आस जगी है।

यह भी पढ़ें-

चन्द्रशेखर गुप्ता सचिव चुने गये

सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सद्भावना कलब जौनपुर के वर्ष 2018 का चुनाव बीती शाम पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर के सुतहट्टी चैराहे पर स्थित स्थित बैंकर प्लाजा में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मत से डा. अलमदार नजर को अध्यक्ष और चन्द्रशेखर गुप्ता को सचिव चुना गया।

इसके पहले पूर्व निर्धारित बैठक में पूर्व अध्यक्ष शैल मौर्या ने अध्यक्ष पद के लिये डा. अलमदार नजर और सचिव पद के लिये चन्द्रशेखर गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डा. एमपी बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, नरसिंह अवतार जायसवाल, डा. आनन्द उपाध्याय, शिव सहाय यादव, ऋषिकेश दुबे, मयाशकंर प्रधान, छोटे लाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में वर्तमान अध्यक्ष लालजी यादव ने समस्त आगंतुकां के प्रति आभार व्यक्त किया।

input- जावेद अहमद