6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

190 पेटी अवैध शराब जब्त, एक डंपर जब्त

जब्त शराब की कीमत ४ लाख बताई गई,सोंडवा विकासखंड के ग्राम मेहलगांव रोड पर पर हुई कार्रवाई

2 min read
Google source verification
Illegal liquor business

Illegal liquor business

१९० पेटी अवैध शराब जब्त, एक डंपर जब्त
- जब्त शराब की कीमत ४ लाख बताई गई,
-सोंडवा विकासखंड के ग्राम मेहलगांव रोड पर पर हुई कार्रवाई
आलीराजपुर. पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की १९० पेटी सहित एक डंपर, जिसमें उक्त पेटी भरी हुई थी उसे भी जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी मनोज कुमारसिंह की निगरानी में सोंडवा विकासखंड के ग्राम महलगांव रोड पर की गई है। एसपी मनोज कुमारसिंह ने बताया कि आलीराजपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अभियान छेड़ा हुआ है तथा लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सोंडवा में जब्त उक्त शराब के संबंध में अवैध शराब के स्त्रोतों की जांच की जा रही है तथा अवैध शराब के विरूद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
डंपर को घेराबंदी कर पकड़ा

एसपी सिंह ने बताया कि सोंडवा पुलिस टीम के द्वारा डंपर की तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से 190 पेटी 2280 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब परिवहन कर ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत 4 लाख 18 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा 190 पेटी शराब डंपर जब्त कर थाना सोंडवा में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। एसपी सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को थाना सोण्डवा क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर अवैध शराब की धरपकड़ के लिए एसडीओपी श्रद्धा सोनकर के नेतृत्व में सोण्डवा थाने से पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की गई। ग्राम मेहलगांव रोड पर एक डंपर दिखा, जिसका पीछा पुलिस टीम के द्वारा करने पर डंपर को पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई।
-इनका रहा योगदान
अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में एसडीओपी श्रद्धा सोनकर व इनके अधीनस्थत टीम के सदस्यों में थाना प्रभारी सोंडवा निरीक्षक शेरसिंह बघेल, उनि सुनिल रंधे, प्रआर आरामसिंह, प्रआर पप्पू डामोर, प्रआर सुदीप, आर दिनेश, आरक्षक राकेश, रवीन्द्र, वीरेन्द्र, चालक वाजीद एवं मआर लीला का योगदान रहा, जिनको एसपी मनोज कुमारसिंह के द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

बाक्स
एक हफ्ते पकड़ी थी ३०२ पेटी शराब
बताया जा रहा है कि आलीराजपुर एक सप्ताह पहले की बड़ी संख्या में अवैध शराब पकड़ी थी। थाना सोरवा अंतर्गत पुलिस ने अवैध तस्करी करते ३०२ पेटी अंग्रेजी शराब ४८ लाख रुपए की पकड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। पकड़े गए सभी आरोपी गुजरात के थे।
------------